पटना के पोलसन रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने समय रहते कूदकर बचाई जान

Patna News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में चलती रेनॉल्ट कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़े हादसे को टाला गया. सीएनजी कार होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई थी.

पटना से नितीश सिंह की रिपोर्ट

Patna News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पोलसन रोड में शनिवार रात एक चलती रेनॉल्ट क्विड कार में अचानक आग लग गई. कार में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि समय रहते कार में सवार तीनों लोग बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

धूं-धूं कर जली कार, मौके पर पहुंची दमकल टीम

आग लगने के बाद कार देखते ही देखते पूरी तरह जलने लगी. घटना की सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था.

सीएनजी कार होने से लोगों में फैली दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीएनजी से चलने वाली थी. इस वजह से आसपास के लोगों में विस्फोट की आशंका को लेकर डर फैल गया. घटना के बाद अपार्टमेंट और आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे.

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

कार में आग लगने की खबर मिलते ही पोलसन रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई और आग पूरी तरह बुझा दी गई.

तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका, जांच जारी

दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. इस कारण कार मालिक के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं लोदीपुर फायर स्टेशन के इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी कारणों से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >