पटना DM के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां, राघोपुर से बिहटा चौक तक जाम से लोग बेहाल, पुराने रास्ते से गुजर रहीं टैंकर गाड़ियां

Patna News: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओवरब्रिज के दक्षिण छोर पर स्थित गोलंबर पर दिन में पुलिस तैनात रहती है, लेकिन शाम में ड्यूटी खत्म होते ही गाड़ियों की भीड़ बढ़ जाती है और कोई देखने वाला नहीं होता.परिणामस्वरूप ट्रैफिक ठप हो जाता है और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है.

Patna News, मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा: पटना जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित करने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से हाल ही में टैंकर गाड़ियों और बालू लदे वाहनों के लिए एक वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया था. आदेश के अनुसार, इन भारी वाहनों को सिकरिया मोड़ होते हुए बिहटा पहुंचना था, जिससे डॉ. ललित मोहन शर्मा गोलंबर और रेलवे ओवरब्रिज के आसपास लगने वाले जाम से राहत मिल सके. लेकिन प्रशासन के इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है.

लोग हो रहे परेशान

टैंकर गाड़ियां और भारी वाहन एक बार फिर पुराने रूट से ही आवागमन कर रहे हैं, जिससे राघोपुर तिनमुहानी से लेकर बिहटा चौक तक जाम की स्थिति भयावह हो गई है. रोज़ाना शाम के समय भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

इसे भी देखें: Video: मुजफ्फरपुर में फटी गैस पाइप लाइन, खाली कराया गया इलाका, हालात बेकाबू

क्या बोले ट्रैफिक डीएसपी ललित मोहन सिंह

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ललित मोहन सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो वाहन चालक तय रूट का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषी गाड़ियों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ अन्य कठोर कदम भी उठाए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डीएम द्वारा निर्धारित मार्ग का सख्ती से पालन करवाया जाए और ओवरब्रिज के पास शाम के समय भी पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तत्परता से कदम उठाता है और क्या टैंकर व भारी वाहन दोबारा से तय रूट पर लौटते हैं या फिर आम जनता को यूं ही जाम की मार झेलनी पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >