हो जाएं सावधान, पटना के अलग-अलग इलाकों में 22 लाख की बड़ी लूट, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

Patna Cyber Crime: बिहार की राजधानी और इसके आसपास के इलाके में साइबर ठगों ने लोगों को मोटा मुनाफा और नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए. कहीं क्रिप्टो ट्रेडिंग, कहीं शेयर मार्केट, तो कहीं फूड फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी हुई है. पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Patna Cyber Crime: पटना और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों साइबर ठगों का नेटवर्क काफी सक्रिय हो गया है. अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को झांसे में लिया जा रहा है और लाखों रुपये उड़ा लिए जा रहे हैं. सबसे बड़ा मामला रूपसपुर इलाके का सामने आया है. यहां मधुबनी के रहने वाले एक व्यक्ति को क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया.

फोन पर बात कर ठगों ने भरोसा जीता और उनसे करीब 6.92 लाख रुपये निवेश करवा लिए. जब उन्होंने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने मेंबरशिप फीस और कमीशन के नाम पर और पैसे मांगने शुरू कर दिए. तब उन्हें समझ आया कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं.

अलग-अलग तरह से की गई ठगी

इसी तरह सात और लोगों से अलग-अलग तरीकों से करीब 15.82 लाख रुपये ठग लिए गए. फुलवारीशरीफ के एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए. कंकड़बाग के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट से जुड़ा विज्ञापन देखा और उसमें निवेश कर 1.74 लाख रुपये गंवा दिए.

मोहनपुर में एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर उसके यूपीआई से 1.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए. बाजार समिति इलाके में रहने वाले एक छात्र को उसके जीजा के नाम पर फोन कर 1.21 लाख रुपये ठग लिए गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मामले की जांच शुरू

इसके अलावा बहादुरपुर और दुल्हिन बाजार में फूड फ्रेंचाइजी और घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर भी युवती से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए. साइबर पुलिस ने सभी शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें.

इसे भी पढ़ें: बिहार के CO का होगा प्रमोशन, DCLR को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, विजय सिन्हा का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >