Patna Crime: भतीजी की शादी में गया था परिवार, इधर ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर

Patna Crime: दानापुर में चोरों ने एक बंद घर को पूरी तरह से साफ कर दिया है. चोरों ने पूरे कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 25 लाख से अधिक के जेवरात समेत नकद रुपये पर हाथ साफ किया है.

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना स्थिति दानापुर में फ्लैट बंद कर भतीजी की शादी में जाना सेवानिवृत कार्यकारी सचिव को महंगा पड़ गया. बुधवार रात चोरों ने थाने के पंचशील नगर के डिफेंस कॉलोनी स्थित कालेश्वरी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 3डी निवासी व बिहार विधान परिषद के सेवानिवृत्त कार्यकारी सचिव ध्रुव नारायण पाठक के बंद फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आराम से खंगाला दिया. चोरों ने पूरे कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 25 लाख से अधिक के जेवरात समेत नकद रुपये पर हाथ साफ कर दिया.

अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा पड़ा था खराब

ध्रुव नारायण पाठक ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. पिछले 6 महीने से अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है. ध्रुव नारायण ने बताया कि फ्लैट बंद कर पूरे परिवार के साथ 22 जनवरी को भतीजी की शादी में पलामू अपने गांव गये थे. परिवार में दो शादियां थी पहली शादी मेरे साले की पोती की थी जिसमें शरीक होने के बाद अपने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पलामू में था.

दामाद ने दी घटना की जानकारी

12 फरवरी की सुबह में फ्लैट में रहने वाले उनके दामाद विजय कुमार ओझा ने कॉल कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पत्नी के साथ फ्लैट पहुंचे. यहां पहुंचने पर देखा कि चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ ही दो कमरों का ताला तोड़ दिया है. कमरों में सारा सामान बिखरे पड़ा हुआ था. जबकि एक कमरे में रखे गोदरेज का ताला तोड़ उसमें रखे 25 से 30 लाख के जेवरात के साथ 5 हजार नकद चोरी कर ले गये है.

Also Read: Mahakumbh: प्रयागराज से खचाखच भरकर लौट रही ट्रेनें, पटना जंक्शन पर लगा यात्रियों का तांता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >