पटना में नहीं कम हो रहा अपराध, सेना के जवान की पत्नी का सरेराह चेन ले उड़े अपराधी

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं. सेना के जवान योगेश कुमार अपनी पत्नी के साथ खाना लेने रेस्टुरेंट पहुंचे थे. उसी दौरान घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने सेना जवान योगेश की पत्नी के गले में पहने सोने की चैन को टारगेट किया और घटना को अंजाम दिए.

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं. बता दें कि अपराधी गस्ती वाहन के सामने घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं. ताजा मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डाक बंगला चौराहा से आया है. जहां अपने भूखे बच्चे के लिए खाना लेने आए दंपति को बाइक सवार अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. घटना रविवार की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है.

बच्चे के लिए रेस्टुरेंट खाना लेने आए थे दंपति

जानकारी के मुताबिक गया से पटना दशहरा का मेला देखने बच्चो के साथ आए एक सेना के जवान योगेश कुमार अपनी पत्नी के साथ खाना लेने रेस्टुरेंट पहुंचे थे. उसी दौरान घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने सेना जवान योगेश की पत्नी के गले में पहने सोने की चैन को टारगेट कर लिया. जवान और उनकी पत्नी पैदल अपने होटल की तरफ लौट रहे थे उसी क्रम में पीड़िता के गले से सोने की चेन को झप्पट्टा मार कर डाक बंगला से कोतवाली थाना की ओर फरार हो गए.

Also Read: पवन सिंह और खेसारी आपस में झगड़ के फैंस को बनाते हैं मूर्ख! इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

सेना के जवान ने थाना में दर्ज की शिकायत

रात में वाहनों के आवागमन में कमी के कारण बाइक सवार बदमाश तेजी से फरार होने में कामयाब हुए. घटना के बाद सेना का जवान पत्नी के साथ कोतवाली थाना पहुंचे जहां लिखित शिकायत दर्ज करवाया है. दरअसल इधर इस्कॉन मंदिर में हुए विवाद को सुलझाने में कोतवाली थाना की पुलिस लगी थी, तभी उधर गस्ती दल 3 नंबर के सामने सेना जवान की पत्नी के गले से सोने का चेन छिनतई कर अपराधी फारर हो गए. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >