पटना स्थित किलकारी बाल भवन में समर कैंप में बच्चों ने सीखी मंजूषा कला, एआई और रोबोटिक्स का भी लिया प्रशिक्षण

Patna News: पटना स्थित किलकारी बिहार बाल भवन के समर कैंप ‘चक धूम धूम’ में बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार को करीब 1300 बच्चों ने 25 से अधिक गतिविधियों में भाग लिया. बच्चों ने मंजूषा कला, एआई, कोडिंग, रोबोटिक्स और 3-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ पारंपरिक लोक कलाओं का भी प्रशिक्षण लिया.

Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पटना स्थित किलकारी बिहार बाल भवन, में चल रहे समर कैंप ‘चक धूम धूम’ में बच्चों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को कैंप में करीब 1300 बच्चों ने हिस्सा लिया और 25 से अधिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कैंप की खासियत यह रही कि बच्चों को एक ओर बिहार की पारंपरिक लोक कलाओं से परिचित कराया गया, वहीं दूसरी ओर आधुनिक तकनीक की बुनियादी जानकारी भी दी गई.

मंजूषा कला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

आठ दिनों से चल रही मंजूषा कला कार्यशाला का समापन बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ हुआ. बच्चों ने कपड़ों, बोतलों, मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों पर आकर्षक मंजूषा चित्र उकेरे. इसके अलावा कबाड़ से उपयोगी और सजावटी वस्तुएं बनाने वाली रंग-शिल्प प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही.

एआई, कोडिंग और रोबोटिक्स की मिली जानकारी

तकनीकी कार्यशालाओं में बच्चों ने एआई, 3-डी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग और रोबोटिक्स की बुनियादी जानकारी हासिल की. बच्चों ने स्वयं सर्किट तैयार किए और बेकार सामान से मोटर बनाकर उसे संचालित कर अपनी तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया.

नई कार्यशालाओं की हुई शुरुआत

कैंप में किस्सागोई कार्यशाला का समापन हुआ, जबकि नाटक, बांसुरी वादन और सूफी संगीत की नई कार्यशालाओं की शुरुआत की गई. इसके अलावा योग, कराटे, शतरंज, स्केटिंग, चित्रकला, संगीत और नृत्य जैसी गतिविधियां भी जारी रहीं. आयोजकों के अनुसार यह समर कैंप बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

ALSO READ: बिहार राज्य महिला आयोग हर जिले में चलाएगा अभियान, एक साल में मिलीं इतनी शिकायतें, जानिए कितनों का हुआ निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >