पटना: दुल्हिन बाजार में बिहार बंद का व्यापक असर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच बाजार रहे बंद

पटना जिले के दुल्हिन बाजार में पेपर लीक मामले के विरोध में आहूत बिहार बंद का व्यापक असर दिखा. अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जबकि पुलिस की मुस्तैदी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. आइसा और आरवाईए कार्यकर्ताओं ने की जांच की मांग.

Patna News : पटना जिले के दुल्हिन बाजार पेपर लीक मामले, छात्रों पर कथित बल प्रयोग और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शनिवार को आहूत बिहार बंद का दुल्हिन बाजार में व्यापक असर देखने को मिला. सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जबकि आवश्यक सेवाएं और कुछ वाहन सामान्य रूप से चलते रहे. बंद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

बंद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे दिन प्रमुख सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहा. अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही.

आइसा और आरवाईए कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. उन्होंने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, छात्रों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की.

गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और प्राथमिकी वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार स्थानीय माले विधायक संदीप सौरभ, पालीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद यादव समेत अन्य लोगों की रिहाई की मांग की. साथ ही मामले में नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की भी मांग उठाई. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बंद के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. पूरे दिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >