Patna Airport पर बड़ा अपडेट! पटना एयरपोर्ट पर बदल जाएगा पूरा सिस्टम, जानिए क्या है प्लान

Patna Airport News Parking Bay Relocation : जल्‍द ही राजधानी पटना का एयरपोर्ट और भी सुविधाजनक होने वाला है. यहां बने 3 पार्किंग बे को नए टर्मिनल के पास शिफ्ट किया जाएगा. इससे एयरोब्रिज सुविधा आसान होगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव भी मिलेगा. जानिए क्‍या होने वाला है अपडेट.

Patna Airport News Parking Bay Relocation : पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी प्रयास में अब एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एयरपोर्ट प्रशासन ने तीन पार्किंग बे को रनवे के पास से हटाकर नए टर्मिनल बिल्डिंग के करीब शिफ्ट करने का फैसला लिया है. इस बदलाव से विमान सीधे एयरोब्रिज के पास खड़े हो सकेंगे, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में आसानी होगी.

अगले सप्ताह पूरा होगा काम

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इस रीलोकेशन का काम अगले सप्ताह शुरू होकर सप्ताह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए डीजीसीए से मंजूरी भी मिल चुकी है. जल्द ही नए पार्किंग बे की मार्किंग का काम शुरू होगा.

अब टैक्सी वे पर नहीं होगी परेशानी

अभी रनवे के पास पार्किंग बे होने के कारण विमानों को टैक्सी वे के इस्तेमाल में दिक्कत होती है. लेकिन जब ये नए टर्मिनल के पास शिफ्ट हो जाएगा तब ये समस्‍या खत्‍म हो जाएगी. इससे विमानों के संचालन में भी आसानी होगी और यात्रियों की सुविधा में भी इजाफा हो जाएगा.

पार्किंग बे की संख्या बढ़कर होगी 8

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से लिए गए Parking Bay Relocation इस फैसले को लागू करने के पटना एयरपोर्ट के एप्रन एरिया में कुल फंक्शनल पार्किंग बे की संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी. पहले यहां 6 पार्किंग बे थे, लेकिन नए टर्मिनल के निर्माण के बाद धीरे-धीरे इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है.

छोटे विमानों के लिए भी बड़ी योजना

एयरपोर्ट प्रशासन अब Dornier Aircraft जैसे छोटे विमानों के लिए तीन नए पार्किंग बे बनाने की योजना पर काम कर रहा है. इसके लिए जल्द ही डीजीसीए को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

एयर एंबुलेंस को भी मिलेगी राहत

नए छोटे पार्किंग बे बनने के बाद एयर एंबुलेंस को खड़ा करने में भी आसानी होगी. अभी जगह की कमी के कारण इन्हें स्टेट हैंगर में खड़ा करना पड़ता है, जिससे ऑपरेशन में देरी होती है.

क्या बोले एयरपोर्ट निदेशक?

पटना एयरपोर्ट के निदेशक सीपी द्विवेदी ने बताया कि पार्किंग बे के रीलोकेशन के बाद एप्रन एरिया में कुल 8 पार्किंग बे हो जाएंगे. साथ ही छोटे विमानों के लिए तीन नए बे बनाने की मंजूरी के लिए जल्द डीजीसीए (DGCA) को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

Also Read : INDO-NEPAL Border : बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती! दोनों देशों ने मिलकर प्‍लान, जानिए नई सरकार बनने से पहले क्‍या होने वाला है खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >