पीडब्ल्यूसी में यूजी के 14 मेजर विषयों की रिक्त सीटों पर नामांकन का मौका

Patna News : कला संकाय में हिंदी, दर्शनशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, फैशन डिजाइनिंग, इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया तथा मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में नामांकन का अवसर दिया गया है.

Patna News : (अमृता सिंह की रिपोर्ट) पटना वीमेंस कॉलेज (पीडब्ल्यूसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कला, विज्ञान, वाणिज्य तथा बीसीए पाठ्यक्रमों के विभिन्न मेजर विषयों में सीमित रिक्तियां उपलब्ध हैं.

इन विषयों में नामांकन का अवसर

कला संकाय में हिंदी, दर्शनशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, फैशन डिजाइनिंग, इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया तथा मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों में नामांकन का अवसर दिया गया है. वहीं विज्ञान संकाय में गणित, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग तथा क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स विषयों में रिक्त सीटें हैं.

वाणिज्य संकाय में अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग तथा एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट (एएमएम) में भी आवेदन मांगे गए हैं. इसके अलावा एआईसीटीई से स्वीकृत बीसीए (कंप्यूटर एप्लीकेशंस) पाठ्यक्रम में भी कुछ सीटें खाली हैं.

सीटों के आधार पर दाखिला होगा

कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र आवेदन करने की अपील की है. चयन संबंधित नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा. कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो अब तक किसी कारणवश नामांकन नहीं करा सके हैं.

अब तक 1000 छात्राओं का हुआ नामांकन

स्नातक (यूजी) सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. अब तक विभिन्न संकायों में कुल 1000 छात्राओं का नामांकन हो चुका है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस वर्ष विज्ञान एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और नामांकन भी सबसे ज्यादा विज्ञान संकाय में हुआ है.
कॉलेज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 1500 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें से 1000 सीटों पर नामांकन पूरा हो चुका है, जबकि करीब 500 सीटों पर प्रवेश अभी शेष है.रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज ने विभिन्न विषयों में कैजुअल वैकेंसी के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं.

जानिए…किन विषयों में अधिक नामांकन

विज्ञान संकाय में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सांख्यिकी, डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों के प्रति छात्राओं का विशेष रुझान देखा गया. वहीं बीसीए, मास कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग और अन्य वोकेशनल कोर्स में भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं.

छात्रों से समय पर आवेदन करने की अपील

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है और रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा. कैजुअल वैकेंसी के माध्यम से उन छात्राओं को भी मौका मिलेगा, जो नियमित प्रक्रिया के दौरान नामांकन नहीं करा सकी थीं. कॉलेज ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है.

Also Read :पटना में हर दिन 1200 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से हो रहा निपटान, सूखे कचरे को भेजा जाता है एमआरएफ सेंटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >