Birth Certificate: बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब सिर्फ इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत, खो गया है प्रमाणपत्र तो भी घबराए नहीं

Birth Certificate: नए साल की शुरुआत होते ही स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया को तेज और आसान कर दिया गया है. इसके साथ ही अब प्रमाणपत्र खो जाने पर भी घबराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Birth Certificate: नए साल की शुरुआत हो गई है. ऐसे में बिहार के कई स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है. फॉर्म निकलते ही पेरेंट्स अपने बच्चों के जरूरी कागजात जुटाने में लग गये हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा जरूरत बर्थ सर्टिफिकेट की पड़ रही है. ऐसे में अगर किसी बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट खो गया है या अब तक नहीं बना है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया हुई आसान

दरअसल, पटना नगर निगम की ओर से इसे बनवाने की प्रक्रिया को आसान और तेज कर दिया गया है. नए सत्र में स्कूल और कॉलेजों में दाखिले के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट की मांग बढ़ गयी है. इसके चलते अंचल कार्यालयों में लोगों की भीड़ लगने लगी है.

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए सिर्फ इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

जानकारी के मुताबिक, पटना नगर निगम ने बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है. 10वीं क्लास के रजिस्ट्रेशन से पहले बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब केवल माता-पिता का आधार कार्ड और एफिडेविट ही पर्याप्त होगा. जबकि 10वीं के बाद शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर बनेगा.

डॉक्यूमेंट्स बनाने में ये अंचल सबसे आगे

दरअसल, पटना नगर निगम के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के चार अंचलों में साल 2025 के दौरान अब तक करीब 1.07 लाख बर्थ सर्टिफिकेट बनाये जा चुके हैं. इनमें सबसे अधिक सर्टिफिकेट नूतन राजधानी अंचल (77034) में बने हैं. इसके अलावा पाटलिपुत्र अंचल में 12308, कंकड़बाग अंचल में 6080 और बांकीपुर अंचल में 12476 बर्थ सर्टिफिकेट बनाए गए हैं.

Also Read: मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड रोड इस महीने हो जाएगा चालू, भर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जानिए कितना काम है बाकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >