एक का जिउतिया तो दूसरे का पॉकेट काट 10 हजार उड़ाये

ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक इन दिनों पटना में बढ़ता जा रहा है. शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में दो राहगीरों को गैंग शिकार बना फरार हो गया.

संवाददाता, पटना

ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक इन दिनों पटना में बढ़ता जा रहा है. शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में दो राहगीरों को गैंग शिकार बना फरार हो गया. इस संबंध में दोनों ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहली घटना गोरिया टोली मोड़ के पास बिक्रम थाना क्षेत्र के शाहपुर की रहने वाली प्रियंका कुमारी के साथ हुई. उन्होंने बताया कि वह बहन की बेटी को सैदपुर छोड़ने जा रही थी. पटना जंक्शन से ऑटो में बैठ सैदपुर के लिए रवाना हुईं. उनके बैठने से पहले दो युवक आगे वाली सीट पर जाकर बैठ गये और बाकी के दो युवक पीछे बैठे रहे. कुछ दूर आगे बढ़ी तो पहले से बैठे युवकों में से दो लोग उतर गये. थोड़ी दूर पहुंची ही थी कि देखा कि उनके गले से जिउतिया गायब है. इसके बाद उन्होंने तुरंत ऑटो रुकवाया. महिला कुछ पूछ पाती तब तक ऑटो सवार फरार हो गया. वह तुरंत कोतवाली थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी.

बेटी को परीक्षा दिलाकर आ रहे पिता का पॉकेट काटा : वहीं दूसरी घटना गोरियाटोली पुल के पास की है. टाटानगर से सत्येंद्र तिवारी बेटी साक्षी को एग्जाम दिलाने पटना आये थे. जंक्शन से अगमकुआं के लिए ऑटो पकड़ा. गोरिया टोली मोड़ के पास ऑटो लिफ्टर गैंग ने शिकार बना लिया. पॉकेट में रखे 10 हजार रुपए काट लिये. ऑटो लिफ्टर गैंग घटना के बाद अपने ऑटो के नंबर को बदल लेते हैं. यही नहीं वह दूसरे ऑटो का नंबर भी लगा कर घटना को अंजाम देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >