कट्टा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

सरैंया : कृष्णगढ़ पुलिस ने बुधवार को देर शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गुंडी गांव स्थित आम के बगीचा में छापेमारी कर दो कट्टा एवं पांच कारतूसों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक भी बरामद कर जब्त कर […]

सरैंया : कृष्णगढ़ पुलिस ने बुधवार को देर शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गुंडी गांव स्थित आम के बगीचा में छापेमारी कर दो कट्टा एवं पांच कारतूसों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक भी बरामद कर जब्त कर लिया है. गिरफ्तार बदमाश स्थानीय गांव निवासी रामा शंकर यादव है. पुलिस को गश्ती के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई थी कि गिरफ्तार आरोपित रामा शंकर यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपने शरीर में दो लोडेड कट्टा छुपा कर अपने घर से कहीं जा रहा है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कट्टा एवं गोली के साथ आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित पर स्थानीय थाने में लगभग दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिसमें विगत वर्ष 1996 में हत्या करने तथा 2005 में बम विस्फोट करने का मुख्य अभियुक्त है. इन दोनों मामले में आरोपित पहले भी जेल जा चुका है. इस छापेमारी का नेतृत्व थाना प्रभारी सुरेश सिंह कर रहे थे, जिसमें एएसआइ सुभाष चंद्रा, कृष्ण देव कुमार के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >