आज से जेपी गंगा पथ पर दो दिनों तक आंशिक यातायात प्रतिबंध

Patna News : जेपी गंगा पथ पर मरम्मत कार्य को लेकर चार और पांच मई को

पटना. जेपी गंगा पथ पर मरम्मत कार्य को लेकर चार और पांच मई को आंशिक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा. पुलिस अधीक्षक (यातायात) पटना द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि दीघा से दीदारगंज तक करीब 20.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मेन कैरिजवे व कनेक्टिंग ब्रिज में बिटुमिनस कंक्रीट से संबंधित रखरखाव कार्य किया जायेगा. इसके तहत 4 मई को दीघा गोलम्बर से एलसीटी घाट तक उत्तरी फ्लैंक में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा और वाहनों को दक्षिणी फ्लैंक से चलाया जायेगा. वहीं 5 मई को एलसीटी घाट से दीघा गोलम्बर तक दक्षिणी फ्लैंक बंद रहेगा और वाहनों को उत्तरी फ्लैंक की ओर डायवर्ट किया जायेगा. यातायात पुलिस के अनुसार, यह व्यवस्था दोनों दिनों में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक और रात 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगी. आम लोगों से अपील की गयी है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >