VIDEO : पटना में NSUI का प्रदर्शन, आयकर गोलंबर पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, देखें वीडियो

इनकम टैक्स पर प्रदर्शन

Congress Protest Patna : पटना में कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर उग्र प्रदर्शन किया. पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे जमकर हंगामा और झड़प हुई.

Congress Protest Patna : पटना में कांग्रेस और NSUI का जमकर प्रदर्शन हो रहा है. इनकम टैक्स पर प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही ही प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. जेपी गोलंबर के लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए छात्र आगे निकले. वीडियो में देखिए कैसे आयकर गोलंबर पर पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक रही है.

इनकम टैक्स गोलंबर पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल

बता दें कि, इनकम टैक्स गोलंबर पर भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बलों की तैनाती थी. लेकिन उनका उग्र प्रदर्शन देख पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. सभी प्रदर्शनकारी सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं. प्रदर्शनकारी अपनी 5 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं.

Also Watch : VIDEO : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर सांसद पप्पू यादव का पहला रिएक्शन, बीजेपी को लेकर क्या कहा? सुनिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >