Nowcast Bihar: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे में तेज आंधी-ओलावृष्टि और बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के रोहतास जिला को लेकर तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी किया है. इसमें बताया गया है कि अगले 3 घंटे के दौरान रोहतास में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Centre Patna) ने बिहार के रोहतास जिले के कुछ हिस्सों के लिए एक तात्कालिक मौसम चेतावनी (Nowcast Weather Warning) जारी की है.पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दो से तीन घंटों के भीतर बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. इसमें बताया गया है कि जिले में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके साथ बारिश और ओला गिरने की भी संभावना है.

Imd alert

IMD की अपील

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी के साथ निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से अपील किया है कि वे खुले इलाकों में जाने से बचें और किसी मजबूत छत या पक्के मकान में शरण लें. बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए पेड़ या खंभे के नीचे खड़े न हों. किसान को सलाह दी गई है कि वे खेतों में काम न करें और फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रख लें.

प्रशासन को निर्देश

रोहतास जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. बिजली, जल आपूर्ति, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है. आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल कैसा रहा मौसम

2 मई को बिहार के पटना में अधिकतम तापमान 33.8°C और न्यूनतम तापमान 22.2°C रहा. दिन के समय तेज धूप और उमस के बावजूद, शाम को हुई हल्की बारिश ने मौसम को कुछ हद तक राहत प्रदान की. गया में अधिकतम तापमान 34.5°C और न्यूनतम 23.1°C दर्ज किया गया. यहां भी शाम के समय तेज़ हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. भागलपुर में अधिकतम तापमान 32.7°C और न्यूनतम 21.8°C रहा.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: बेतिया में प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल, महिला बोली- हम अपनी मर्जी से आए हैं, मुकदमा दर्ज नही करें परिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >