Nowcast Bihar: बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान होगी बारिश! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 घंटे के लिए बिहार के 2 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. आइएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 घंटे के लिए बिहार के सुपौल, अररिया जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों को कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी मजबूत बिल्डिंग में छुप जाएं. ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Imd alert

मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम

बिहार में गर्मी ने दस्तक दे दी है. आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 72 घंटे के दौरान उच्चतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इससे राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण बिहार के जिलो में ऊष्ण दिवस (हॉट डे) की स्थिति बन सकती है. आइएमडी पटना ने इसको लेकर सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं.

आइएमडी पटना के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को पश्चिम और मध्य बिहार में हॉट डे व आद्र दिवस (ऊमस भरे दिन) की स्थिति बनने की संभावना है. 24 अप्रैल को पश्चिम-मघ्य बिहार के जिलों में रात में गर्मी बढ़ सकती है. इस दौरान रात ऊष्ण घोषित हो सकती है. इसी दिन लगभग पूरे राज्य में हॉट डे की संभावना रहेगी. 25 अप्रैल को दक्षिण-मध्य और पश्चिमी बिहार में लू चलने की आशंका है. लू की स्थिति 26 अप्रैल को भी संभावित है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

डेहरी रहा सबसे गर्म, पारा गया 42 के पार

सोमवार राज्य में कई जगहों पर उच्चतम तापमान 40 डिग्री पार कर गया. राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान रोहतास जिले में दर्ज किया गया है. यहां डेहरी में 42.4 और बिक्रमगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया है. इसके अलावा गया में 41.8, गाेपालगंज में 40.2, बक्सर में 40.9,भोजपुर में 40 और औरंगाबाद में 41.4 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है.

सोमवार के पारे में औसतन तीन से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज हुआ है. इसी तरह पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. आइएमडी पटना के मुताबिक 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है. हालांकि, उसके प्रभाव को लेकर अभी पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >