कैंपस : वीमेंस कॉलेज में हॉस्टल के लिए चयनित छात्राओं को 24 जून को लेना होगा नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज में नामांकन लेने वाली छात्राओं ने हॉस्टल के आवेदन किया था. कॉलेज की ओर से मंगलवार को इसमें चयनित छात्राओं का एप्लिकेशन नंबर जारी कर दिया गया है

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में नामांकन लेने वाली छात्राओं ने हॉस्टल के आवेदन किया था. कॉलेज की ओर से मंगलवार को इसमें चयनित छात्राओं का एप्लिकेशन नंबर जारी कर दिया गया है. कुल 60 छात्राओं का चयन कॉलेज हॉस्टल के लिए किया गया है. छात्राओं को दिये गये समय पर अपनी सीट अलॉट कर पेमेंट करना होगा. सीट एलॉटमेंट लेते वक्त छात्राओं को अपने अभिभावक और लोकल गार्जियन के साथ आना होगा. छात्राओं को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो, एक पासपोर्ट साइज कलर फोटो लोकल गार्जियन की. साथ में हॉस्टल फीस देनी होगी. वहीं 19 जून को बीए और पीजी में छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >