बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच नीतीश कुमार का ऐलान, फिर समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे, देखें शेड्यूल

Nitish Kumar: बिहार में राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का कार्यक्रम सामने आ गया है. 17 से 20 मार्च तक वे कई जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और लोगों से संवाद करेंगे.

Nitish Kumar: बिहार में इस समय राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के चौथे चरण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत 17 मार्च को भागलपुर और बांका से होगी. इसके बाद 18 मार्च को मुख्यमंत्री जमुई और नवादा पहुंचेंगे. तीसरे दिन यानी 19 मार्च को वे मुंगेर और लखीसराय में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा का आखिरी दिन 20 मार्च होगा, जब मुख्यमंत्री गया और औरंगाबाद का दौरा करेंगे.

इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. साथ ही स्थानीय लोगों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके.

सोमवार को राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हो रहा मतदान

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. उस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. उनके अलावा भाजपा नेता नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था.

बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा और जदयू को दो-दो सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा को दी गई है.

राज्यसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी एक पुरानी इच्छा थी कि वे विधानमंडल और संसद दोनों के सदस्य बनें. इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि विकसित बिहार बनाने का उनका संकल्प आगे भी जारी रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार का अगला सीएम कौन होगा, नीतीश कुमार करेंगे तय

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में उतरने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में कई नाम सामने आ रहे हैं. भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और विजय कुमार सिन्हा के नाम चर्चा में हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव: बसपा विधायक सतीश यादव ने किसे दिया वोट, बोले- संविधान बचाना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >