निशांत बोले- सम्राट मेरे बड़े भाई, उनके नेतृत्व में काम करेंगे, नीतीश पर बनी फिल्म देख इमोशनल हुए अशोक चौधरी

Bihar Politics: जदयू दफ्तर में नीतीश कुमार पर बनी फिल्म लॉन्च हुई. नई सरकार बनने का बाद निशांत पहली बार सामने आए. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात कही. कार्यक्रम में अशोक चौधरी भावुक हो गए और मंच पर रो पड़े.

Nitish Kumar: पटना जदयू ऑफिस में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’ लॉन्च की. इस फिल्म में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों को दिखाया गया है. इसी मौके पर उनके ऊपर आधारित एक गाना भी रिलीज किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और इमोशनल हो गया.

नीतीश पर शॉर्ट फिल्म लॉन्च

अशोक चौधरी हुए भावुक, मंच पर छलके आंसू

कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता अशोक चौधरी नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करने का अनुभव अलग ही था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार कुछ साल और काम करते तो बिहार और तेजी से विकास करता. उनके मुताबिक, नीतीश सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह थे.

निशांत ने संभाला माहौल, कंधे पर रखा हाथ

जब अशोक चौधरी भावुक हो गए, तब निशांत कुमार ने आगे बढ़कर उनका कंधा थाम लिया और उनका मनोबल बढ़ाया. इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया. बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था जब निशांत कुमार सार्वजनिक रूप से सामने आए. दोपहर करीब 12:45 बजे वह जदयू दफ्तर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

निशांत ने सम्राट चौधरी को बताया ‘बड़ा भाई’

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं. उन्हें बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि वह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे. साथ ही उन्होंने विजय चौधरी को भी बधाई दी. निशांत ने आगे कहा कि मेरे पिता जी और मेरा नई सरकार को पूरा सहयोग है.

निशांत कुमार ने आगे कहा कि मैं जनता के बीच जाऊंगा. पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे.

डिप्टी CM नहीं बने निशांत, चली थी लंबी कवायद

नई सरकार में जहां सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, वहीं विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है. हालांकि, निशांत कुमार को इस पद के लिए मनाने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. बताया जा रहा है कि इसमें खुद नीतीश कुमार की इच्छा भी अहम रही.

Also Read: पटना NEET छात्रा केस: मनीष रंजन को मिली जमानत, चार्जशीट नहीं दे पाई CBI की टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >