-लाइव फोटो भी जरूरी
-लाइव फोटो को आधार रिकॉर्ड से मिलाकर पहचान की पुष्टि की जायेगीसंवाददाता, पटना
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया में बदलाव किया है. रजिस्ट्रेशन सिस्टम में कई नये नियम लागू किये गये हैं. आधार आधारित इ-केवाइसी, लाइव फोटो कैप्चर और मल्टी-लेयर वेरिफिकेशन जैसी व्यवस्था पहली बार जोड़ी गयी है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जी आवेदन की आशंका कम की जा सके.आधार आधारित इ-केवाइसी अब जरूरी
इस साल से नीट यूजी आवेदन में आधार आधारित इ-केवाइसी को अनिवार्य कर दिया गया है. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय हो. वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान ओटीपी आधारित पुष्टि की जायेगी.लाइव फोटो कैप्चर की नयी सुविधा
नीट यूजी 2026 आवेदन में अब अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय रियल टाइम में अपनी फोटो कैप्चर करनी होगी. फोटो में चेहरा फ्रेम के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में साफ दिखाई देना चाहिए. फोटो लेते समय कैप, चश्मा या गॉगल्स न पहनें, ताकि आधार डेटाबेस में मौजूद तस्वीर से मिलान सही तरीके से हो सके. जिन उम्मीदवारों के पास वेबकैम उपलब्ध नहीं है, वे क्यूआर कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे की मदद से भी फोटो अपलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर, एड्रेस प्रूफ और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना अनिवार्य होगा. लाइव फोटो को आधार रिकॉर्ड से मिलाकर पहचान की पुष्टि की जायेगी. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नये दिशा-निर्देश परीक्षा की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए लागू किये गये हैं. पिछले वर्षों में डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन, पहचान सत्यापन में गड़बड़ी और नकल से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाया गया है. अब हर उम्मीदवार की पहचान कई स्तरों पर जांची जायेगी ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो सके.नीट यूजी तीन मई को
2026 परीक्षा का आयोजन तीन मई को किया जायेगा. परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थियों को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा देनी होगी. पहले की तरह इस बार भी परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में ही आयोजित होगी.नीट यूजी के लिए 35 शहरों में बनाये जायेंगे सेंटर
मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन के लिए नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. स्टूडेंट्स आठ मार्च तक https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नीट यूजी 2026 का आयोजन तीन मई को होगा. एनटीए ने परीक्षा शहर की घोषणा भी कर दी है. एनटीए के वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) ने कहा कि बिहार में 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी. बिहार के पटना, अररिया, भोजपुर (आरा), अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया), कैमूर (भभूआ), भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, समस्तीपुर, रोहतास (सासाराम), शेखपुरा, सीवान, सुपौल, गया, वैशाली (हाजीपुर), मधुबनी, नालंदा, सीतामढ़ी, वैशाली में परीक्षा सेंटर बनाये जायेंगे. आवेदन करते समय इन शहरों को एग्जाम सेंटर के लिए स्टूडेंट्स चुन सकते हैं. इस बार परीक्षा सेंटर्स की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. पटना, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर या दूर-दराज के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रहेगी. इस बार फॉर्म भरने के दौरान ही कई प्रकार के वेरिफिकेशन एआइ के माध्यम से किया जा रहा है.
