नवादा से पटना तक फैला ATM ठगी का जाल, 5 शातिर गिरफ्तार

Nawada News: पटना पुलिस की विशेष जांच इकाई (DIU) ने एटीएम ठगी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए नवादा जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी एटीएम मशीनों में तकनीकी छेड़छाड़ कर ग्राहकों के कार्ड और बैंक डिटेल हासिल कर ठगी करते थे. इनके पास से एटीएम स्वाइप मशीन, कार्ड, फिंगरप्रिंट स्कैनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. मामले की जांच जारी है और अंतरराज्यीय गिरोह से कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है.

Nawada News (आशुतोष कुमार की रिपोर्ट): राजधानी पटना में एटीएम ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पटना पुलिस की विशेष जांच इकाई (डीआईयू) ने नवादा जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी एटीएम मशीनों में तकनीकी छेड़छाड़ कर ग्राहकों के कार्ड और बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ठगी करने के आरोप में पकड़े गए हैं.

नवादा से पांच आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड अनिसाबाद स्थित एसबीआई एटीएम में फंस गया था. इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से 1.10 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. मामले में गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 647/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने नवादा जिले में छापेमारी कर सोनू पांडेय, नीतीश कुमार, मुनचुन कुमार (सभी अनेर), गुलशन कुमार (भनेर लोदीपुर, नेमदारगंज) तथा दयानंद कुमार उर्फ छोटू (अतौआ, कादिरगंज) को गिरफ्तार किया.

आरोपियों के पास से कई संदिग्ध उपकरण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एटीएम स्वाइप मशीन, सात एटीएम कार्ड, फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्मार्टफोन, आईफोन, आधार-पैन कार्ड, मोबाइल बैटरियां, वाहन सहित कई संदिग्ध उपकरण बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में एटीएम क्लोनिंग और बैंक ठगी से जुड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है.

‘पटना पुलिस बरामद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं या नहीं. सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.’डॉ. अनु कुमारी, एसडीपीओ-1 सचिवालय, पटना

Also Read: नवादा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई; गैस टैंकर से 262 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >