नौबतपुर में दर्दनाक हादसा: मार्बल स्लैब के नीचे दबकर मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

नौबतपुर के मोतीपुर गांव में मार्बल उतारने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रक से भारी मार्बल स्लैब गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

Patna Tragic Accident : नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार देर रात ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 43 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान टंड़वा गांव निवासी रंजीत रविदास के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मार्बल उतारते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एक निर्माणाधीन मकान के लिए ट्रक से मार्बल मंगवाया गया था. देर रात मजदूर ट्रक से भारी मार्बल स्लैब उतार रहे थे. इसी दौरान एक स्लैब अचानक असंतुलित होकर रंजीत रविदास के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से दब गए.

मौके पर ही हुई मौत

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्लैब हटाकर रंजीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिल सका.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही टंड़वा गांव स्थित मृतक के घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि रंजीत रविदास परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे और उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया. थाना अध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान यह हादसा हुआ. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar naubatpur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >