दानापुर में वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी को मारी गोली, Murder के बाद पिस्तौल लहराते हुए फरार

दानापुर में वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना को अंजाम देकर अपराधी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए.

दानापुर. बिहार की राजधानी पटना स्थित दानापुर दियारा में पूर्व मुखिया प्रत्याशी उदय कुमार की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गयी है. यह घटना अकिलपुर थाना क्षेत्र के कासीमचक पंचायत के हरेशामचक देवी मंदिर के पास की है, जहां पर शुक्रवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने पतलापुर के पूर्व मुखिया प्रत्याशी उदय कुमार को वर्चस्व को लेकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, उदय कुमार शुक्रवार को हवसपुर से अपनी बाइक से दानापुर आ रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने हरेशामचक देवी मंदिर के पास उदय कुमार को सिर व पेट में गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद बदमाश पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गये.

अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मृतक शाहपुर थाना के हवसपुर दियारा का मूल निवासी है, और वर्तमान में वह दानापुर थाने के इमलीतल शाहटोली के पास पूरे परिवार के साथ रहता था. परिजनों ने बताया कि प्रखंड के उपप्रमुख का विरोध करता था, जिसके कारण उदय की गोली मार कर हत्या की गयी है. परिजनों ने बताया कि 2015 में मृतक के बडे भाई शंभु राय की हत्या कर दी गयी थी. वे अपने पुत्र की हत्या के मामले में गाभतल पीपी के घर पैरवी करने के लिए अपने बहनोई अधिवक्ता के साथ गये थे, जहां पर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.

Also Read: Bihta Airport: बिहटा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में क्यों फंसा है पेंच, पूरब और पश्चिम का जानें क्या है विवाद

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर अकिलपुर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं पुलिस ने बताया कि 2022 में पतलापुर बाजार में करण कुमार की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने उदय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था . एक माह पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ था. पुरानी दुश्मनी को लेकर बदमाशों ने उदय को दो गोली मार कर हत्या कर दी है. मृतक के परिजनों के बयान के बाद आगे की कारवाई की जाएगी. अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा बयान दर्ज नहीं कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >