मुंगेर-मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Bihar Road News: मुंगेर-मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना को लेकर प्रशासन ने रफ्तार तेज कर दी है. डीएम मिथिलेश मिश्र ने समीक्षा बैठक कर भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं.

Bihar Road News: मुंगेर-मोकामा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना को तेज करने के लिए जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है. गुरुवार को हेड क्वार्टर स्थित मंत्रणा कक्ष में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की. इस बैठक में सभी संबंधित अंचल अधिकारी मौजूद रहे. राजस्व पदाधिकारी, अमीन और एनएचएआई के अधिकारी भी शामिल हुए. परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

पांच अंचलों में चल रहा है सर्वे

प्रभारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राहुल कुमार ने पीपीटी के जरिए जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एनएच-33 के तहत प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के लिए लखीसराय जिले के पांच अंचलों में भूमि सर्वेक्षण चल रहा है.

इन अंचलों में बड़हिया, पिपरिया, चानन, सूर्यगढ़ा और लखीसराय शामिल हैं. पिपरिया और चानन अंचल में सर्वे का काम पूरा हो चुका है. बड़हिया और लखीसराय अंचल के दो मौजों में सर्वे अंतिम चरण में है. डीएम ने इसे दो दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया.

सूर्यगढ़ा में देरी पर नाराजगी

सूर्यगढ़ा अंचल के पांच मौजों में सर्वे कार्य लंबित है. इस पर डीएम ने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. तय समय सीमा में सर्वे पूरा कर खेसरा पंजी तैयार करने को कहा. डीएम ने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार

डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी. एक्सप्रेस-वे बनने से आवागमन आसान होगा. व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने को कहा.

अगले सप्ताह फिर से प्रगति की समीक्षा होगी. बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता सहित सर्वे से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में दिखे 2 लड़के, पिता बोले- हत्या हुई है

Also Read: बिहार की महिलाओं के खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए कब आएगी महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >