कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज और फ्रांस के विवि के बीच जल्द होगा एमओयू

पटना वीमेंस कॉलेज आने वाले समय में अलग-अलग देशों की यूनिवर्सिटी के साथ बारी-बारी से एमओयू करने की प्लानिंग कर रहा है

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज आने वाले समय में अलग-अलग देशों की यूनिवर्सिटी के साथ बारी-बारी से एमओयू करने की प्लानिंग कर रहा है. इससे छात्राओं को कई तरह का फायदा होगा. अभी आइसीयू फ्रांस के साथ मेंबरशिप की प्रक्रिया चल रही है. कॉलेज ने हाल ही में फिलिपींस के संत पॉल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया है. इससे छात्राओं और टीचर्स के बीच कल्चरल और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कई तरह के आयोजन होंगे. इससे पहले कोरिया का किंग सेजोंग इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू साइन किया गया था, जिसके तहत यहां पर कोरियन भाषा की पढ़ाई हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >