मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में पीजी और MBA नामांकन के लिए आज अंतिम मौका, 30 जून तक करें आवेदन

MMHAPU PG MBA Admission 2026: मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU) पटना में पीजी और एमबीए कोर्सेज में नामांकन के लिए आज अंतिम तिथि है. इच्छुक विद्यार्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
MMHAPU PG MBA Admission 2026: पटना मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय (MMHAPU), पटना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (एमबीए सहित सभी विषयों) में सत्र 2026-28 के लिए नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि निर्धारित है.

30 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाई गई थी.

इन्हें भी पढ़ें- आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा से नामांकन शुरू, 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया

नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने का अंतिम अवसर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि वे पीजी और एमबीए नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकें.

ALSO READ: पटना में कोचिंग के गेट पर लगेगा सुरक्षा का QR कोड, छात्र-अभिभावक भी कर सकेंगे जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >