पटना: फतुहा इंडस्ट्रीज एरिया की बंद फैक्ट्री में लाखों की चोरी, डाई, मोटर और बिजली पैनल उखाड़ ले गए चोर

Patna industrial area theft: फतुहा इंडस्ट्रीज एरिया की एक बंद पड़ी फैक्ट्री से चोरों ने लाखों रुपये की मशीनरी, डाई और मोटर चुरा ली हैं. इस घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है.

Patna industrial area theft: फतुहा थाना क्षेत्र स्थित फतुहा इंडस्ट्रीज एरिया की एक बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. फैक्ट्री के बंद रहने का फायदा उठाकर बदमाशों ने लाखों रुपये मूल्य की मशीनरी और अन्य सामान चोरी कर लिया. घटना के बाद क्षेत्र के उद्योगपतियों और व्यवसायियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.

कीमती डाई, मोटर और बिजली उपकरण चोरी

जानकारी के अनुसार चोर फैक्ट्री परिसर में घुसकर जूस एवं बोतल निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 10 कीमती डाई, पांच मोटर तथा बिजली पैनल का चेंजओवर उखाड़कर ले गए. इसके अलावा कार्यालय में रखे टीवी और फ्रिज की भी चोरी कर ली गई. चोरों ने फैक्ट्री में लगे कंप्यूटर और एसी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार चोरी और तोड़फोड़ से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका विस्तृत आकलन किया जा रहा है.

कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक चंद्रभूषण सिंह को दी. सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक और फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. परिसर का निरीक्षण करने पर बड़े पैमाने पर चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

क्या बोले थानाध्यक्ष

फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक चोरी गए सामान और नुकसान की पूरी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

उद्योगपतियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद इंडस्ट्रीज एरिया के उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >