मिशन एडमिशन : मेरीवार्ड किंडरगार्टेन में आज ऑफ मिलेगा नर्सरी का एडमिशन फॉर्म

नये सत्र 2026-27 में शहर के विभिन्न स्कूलों की ओर से एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया गया.

संवाददाता, पटना

नये सत्र 2026-27 में शहर के विभिन्न स्कूलों की ओर से एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया गया. अशोक राजपथ स्थित मेरीवार्ड किंडर गार्टेन में सत्र 2026-27 में केवल नर्सरी में ही एडमिशन लिया जायेगा. इस बार नर्सरी का एडमिशन फॉर्म केवल 10 जनवरी को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक ही मिलेगा. फॉर्म की कीमत 1000 रुपये है. बच्चे की उम्र अप्रैल 2026 तक तीन से चार वर्ष के बीच होनी चाहिए. 10 जनवरी को ही फॉर्म भर कर स्कूल में जमा करना होगा.

कार्मेल हाइस्कूल :

बेली रोड स्थित कार्मेल हाइस्कूल में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 10 से ऑनलाइन भरा जा सकता है. स्कूल की वेबसाइट www.patnacarmel.com पर एडमिशन फॉर्म 12 जनवरी तक भर सकते हैं. फॉर्म की कीमत 700 रुपये रखी गयी है. एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष होनी चाहिए.

संत माइकल हाइस्कूल :

दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल में एलकेजी की 120 सीटों पर एडमिशन के लिए फॉर्म 11 से 14 जनवरी तक स्कूल की वेबसाइट www.stmichaelspatna.edu.in पर उपलब्ध रहेगा. फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. बच्चे की उम्र चार से पांच वर्ष 31 मार्च 2026 तक होनी चाहिए. चयनित बच्चों की सूची स्कूल की वेबसाइट पर 31 जनवरी को जारी होगी.

लोयोला माउंटेसरी :

नर्सरी और एलकेजी के लिए 9 और 10 जनवरी को ऑफलाइन मोड में एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म स्कूल के काउंटर पर सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक 1000 रुपये में मिलेगा. नर्सरी में एडमिशन के लिए उम्र 31 मार्च 2026 तक तीन से चार वर्ष व एलकेजी के लिए चार से पांच वर्ष होनी चाहिए.

डीएवी :

डीएवी बीएसइबी में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म 15 जनवरी को जारी किया जायेगा. फॉर्म की कीमत 500 रुपये होगी. यहां नर्सरी में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र तीन वर्ष, एलकेजी में एडमिशन के लिए चार वर्ष और यूकेजी में एडमिशन के लिए पांच वर्ष उम्र होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >