कैंपस : पटना हाइस्कूल में सम्मानित हुए मेधावी विद्यार्थी

पटना हाइस्कूल पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

संवाददाता, पटना

पटना हाइस्कूल पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर 1973 बैच के छात्रों ने यहां पढ़ रहे कक्षा 9वीं और 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को बैग, ट्रैक सूट और किताब देकर सम्मानित किया. मौके पर संघ के महासचिव राज शेखर गुप्ता, भुवनेश्वर मिश्रा, गोपाल शरण सिन्हा, प्रेम बल्लभ सहाय, तनवीर कादरी, डॉ संजीवन रंजन, कमलेश कुमार सिंह, श्रीमोद पाठक, मो अली, मनोज कुमार मौजूद रहे. मिली जानकारी के अनुसार समारोह में कुछ बातों को लेकर सदस्य आपस में भिड़ गये और हंगामा करने लगे. बताया गया पूरा हंगामा नाश्ता वितरण को लेकर हुआ था, हालांकि बाद में मामले को किसी तरह शांत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >