Tej Pratap Yadav: 'लालू यादव की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल...', तेज प्रताप ने बताया कब तक करेंगे तेजस्वी का इंतजार

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज ने पटना की सियासत गरमा दी. लालू यादव की मौजूदगी खास रही. जबकि तेजस्वी और राबड़ी नहीं पहुंचे. इसी मंच से तेज प्रताप ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया.

Tej Pratap Yadav: पटना की राजनीति में बुधवार को दही-चूड़ा भोज के बहाने बड़ा सियासी संदेश देखने को मिला. जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे. लालू की मौजूदगी ने सियासी हलचल और तेज कर दी.

हालांकि, इस भोज में अब तक तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी नहीं पहुंचे हैं. इसे लेकर सवाल उठने लगे. तेज प्रताप ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि तेजस्वी उनके छोटे भाई हैं. वह थोड़ा देर से उठते हैं. इसलिए आने में समय लग रहा है. तेज प्रताप ने दावा किया कि तेजस्वी जरूर आएंगे. संजय यादव को इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जयचंदवा अभी घेरा होगा. तेज प्रताप ने कहा कि वह रात 9 बजे तक तेजस्वी का इंतजार करेंगे.

तेज प्रताप ने किया बड़ा दावा

दही-चूड़ा भोज के दौरान तेज प्रताप यादव ने कई बड़े और चौंकाने वाले राजनीतिक बयान दिए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को आरजेडी का जनशक्ति जनता दल में विलय कर देना चाहिए. तेज प्रताप ने दावा किया कि लालू यादव की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल है. इसी कारण लालू यादव उनके भोज में पहुंचे हैं.

खरमास बाद मंत्री बनेंगे तेज प्रताप?

तेज प्रताप ने खुद के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी खुलकर बात की. NDA में शामिल होने की उनकी चर्चा तेज है. इस पर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछा कि आप खरमास बाद मंत्री बनेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनाएंगे या एमएलसी, यह फैसला वे लोग करेंगे. समय आने पर सब तय हो जाएगा.

बंगाल में भी चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल

तेज प्रताप यादव ने चुनाव को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उनकी पार्टी ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव में भी उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी.

यहीं नहीं, तेज प्रताप ने आगामी राजनीतिक रणनीति का भी संकेत दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही वह पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी. इस यात्रा के जरिए वह लोगों से सीधा संवाद करेंगे.

दिल्ली में भी चुनाव लड़ेगी तेज प्रताप की पार्टी

तेज प्रताप यादव ने दिल्ली की राजनीति पर भी नजर होने की बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी जनशक्ति जनता दल लड़ेगी. उनके इन बयानों से साफ है कि तेज प्रताप अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं. अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या तेजस्वी यादव इस भोज में पहुंचते हैं या नहीं.

Also Read: तेज प्रताप यादव ने पिता के सिर पर क्यों रखा रुमाल? दही-चूड़ा भोज में मिसेज इंडिया रनर-अप भी पहुंची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >