पटना में कैंसर मरीजों के इलाज में नई उम्मीद, महावीर कैंसर संस्थान में अत्याधुनिक Sanger Sequencing Lab का उद्घाटन

महावीर कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक Sanger Sequencing Lab का उद्घाटन किया गया है. इस नई सुविधा से कैंसर जीन्स की सटीक पहचान और व्यक्तिगत उपचार को बढ़ावा मिलेगा, जो मरीजों के सफल इलाज की संभावनाओं को बढ़ाएगा.

महावीर कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक Sanger Sequencing Lab का उद्घाटन किया गया. एचबीसीएचआरसी, मुजफ्फरपुर के निदेशक डॉ. कुमार प्रभास ने दीप प्रज्ज्वलित कर लैब का शुभारंभ किया. इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चीफ रीजनल मैनेजर राजीव गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया. श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायन कुणाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

Precision Oncology पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

लैब के उद्घाटन के बाद "Precision Oncology के दौर में Sanger Sequencing की Clinical Utility" विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और शोध संस्थानों से आए चिकित्सकों, कैंसर विशेषज्ञों, पैथोलॉजिस्ट और शोधकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में नई तकनीकों और कैंसर उपचार में उनके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई.

कैंसर के जीन परिवर्तनों की होगी सटीक पहचान

विशेषज्ञों ने बताया कि Sanger Sequencing Lab कैंसर से जुड़े जीन संबंधी परिवर्तनों की सटीक पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस तकनीक की मदद से मरीजों को उनकी बीमारी के अनुरूप Precision Oncology आधारित व्यक्तिगत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा. इससे उपचार की गुणवत्ता बेहतर होगी और मरीजों के सफल इलाज की संभावना भी बढ़ेगी.

कई विशेषज्ञ और शोधकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. कुमार प्रभास, डॉ. मनीषा, डॉ. एल.बी. सिंह, डॉ. बी. सन्याल, राजीव गुप्ता, सायन कुणाल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. विशेषज्ञों ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से बिहार में कैंसर उपचार की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >