संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया. आखिरी दिन की शुरुआत फीडबैक सत्र से हुई, जिसमें छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किये. समापन के अवसर पर दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्र आयोजित किये गये. पहले सत्र में प्रो शेफाली रॉय ने राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. वहीं, दूसरे सत्र में डॉ बिरेंद्र कुमार ने साइबर अपराधों की चुनौतियों और उनसे बचाव के कानूनी प्रावधानों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया. शिविर के समापन समारोह में प्राचार्य प्रो नागेन्द्र प्रसाद वर्मा और एनएसएस समन्वयक डॉ सुहेली मेहता ने स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र दिया. अतिथियों ने छात्राओं के अनुशासन और उत्साह की प्रशंसा की. अंत में एक फोटो सत्र के साथ इस सफल शिविर का औपचारिक समापन हुआ.
मगध महिला कॉलेज : सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन

मगध महिला कॉलेज : सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन
Copied link
मगध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया.