बख्तियारपुर मां-बेटे को चाकू मारने का मामला, प्रेम-प्रसंग में चाकू मार की थी युवक की हत्या, दो नामजद गिरफ्तार

बख्तियारपुर के आंबेडकर नगर में प्रेम प्रसंग के चलते ज्ञानदीप नामक युवक की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई. हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Patna Crime News : पटना जिले में मंगलवार की शाम बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के आंबेडकरनगर मुहल्ले में ज्ञानदीप नामक युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी. उक्त बातें ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मंगलवार की शाम को न केवल ज्ञानदीप की हत्या चाकू से गोदकर कर दी थी, बल्कि उसकी मां को भी चाकू से वार कर जख्मी कर दिया था. ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई दीपक कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 आयुष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद बालक विरुद्ध को निरुद्ध करते हुए एक अन्य आरोपी दीनानाथ राम को नालंदा जिला से गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि मृतक कि मां का इलाज पटना में की जा रही है. और वह खतरे से बाहर बतायी जाती है.

बख्तियारपुर के आंबेडकर नगर की घटना, महिला गंभीर

आंबेडकर नगर स्थित एक घर में घुसकर बदमाशों ने मां-बेटे को चाकू मार दिया. जिससे ज्ञानदीप (21) की मौत हो गई, जबकि सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना मंगलवार देर शाम की है. परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले अधेड़ और उनके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, बख्तियारपुर थाना गेट के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया. घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. हालांकि प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका जताई जा रही है.

किराये के मकान में रहता था युवक, पहले मिल चुकी थी धमकी

जानकारी के अनुसार, ज्ञानदीप के मोहल्ले के पीछे बेलथान निवासी दीनानाथ राम किराये के मकान में रहता है. दीनानाथ को ज्ञानदीप पर किसी बात को लेकर शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था. परिजनों का आरोप है कि दीनानाथ ने ज्ञानदीप को सबक सिखाने की धमकी भी दी थी. आरोप है कि मंगलवार शाम दीनानाथ चाकू लेकर ज्ञानदीप के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया.

बेटे पर हमला होते देख मां पहुंची गयी थी बचाने

बेटे पर चाकू से हमला होते देख उसकी मां सुनीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ज्ञानदीप को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसकी मां सुनीता देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है.

एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग समेत अन्य कारणों की जांच कर रही है. पुलिस आरोपित की भूमिका और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

बख्तियारपुर थाना गेट के सामने शव रखकर किया था सड़क जाम

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप ज्ञानदीप के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घटना से एक दिन पहले ही आरोपित के खिलाफ थाने में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी गई थी. इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उनका कहना है कि समय रहते पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना टाली जा सकती थी. गिरफ्तारी की मांग के लिए सड़क जाम परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की. सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित है.

इसे भी पढ़ें :  बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने के लिए क्या है योग्यता, जानें पूरा नियम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >