Land for Job: CBI दाखिल कर सकती है अंतिम चार्जशीट,बढ़ सकती हैं लालू-राबड़ी की मुश्किलें

Land for Job: लैंड फॉर जॉब यानी नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई कभी भी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर सकती है. ऐसे में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Land for Job: पटना. दिल्ली में नयी सरकार के गठन के बीच लैंड फॉर जॉब यानी नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई कभी भी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर सकती है. इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई द्वारा हर तारीख पर चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय मांगने पर भी नाराजगी जताई थी. उसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि इस मामले में अंतिम चार्जशीट 7 जून को दाखिल किया जाए. इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्य आरोपी हैं. ऐसे में अब इस मामले में यदि सीबीआई के चार्जशीट में लालू परिवार के खिलाफ कुछ लिखा जाता है, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है.

रेलमंत्री के रहते लालू यादव पर लगा था आरोप

लैंड फॉर जॉब केस 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद केंद्रीय रेल मंत्री थे. आरोप यह है कि लालू प्रसाद ने पद पर रहते हुए परिवार को जमीन हस्तांतरित के बदले रेलवे में नौकरियां दिलवाईं. सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि रेलवे में की गई भर्तियां भारतीय रेलवे के मानकों के दिशा निर्देशों के अनुरुप नहीं थीं. अब लैंड फॉर जॉब के इसी मामले में कोर्ट ने सीबीआई को आखिरी और कन्क्लुडिंग चार्जशीट दाखिल करने के लिए 7 जून तक का वक्त दिया है.

Also Read: Bihar Results: शांभवी चौधरी ने दर्ज की बड़ी जीत, बनी सबसे युवा महिला सांसद

तेजस्वी से हो चुकी है पूछताछ

इसकी पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बार नाराजगी भी जताई थी और जांच एजेंसी के यह कहने कि चार्जशीट दाखिल किए जाने का अंतिम चरण में है, कहा कि हर बार सुनवाई पर यही कहा जाता है। 7 जून तक अब चार्जशीट दाखिल कर ही दी जाए. इस मामले में ईडी लालू प्रसाद यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, तेजस्वी यादव आदि को भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >