“Lalu Yadav को अपने होनहार पर नहीं है भरोसा”, आरजेडी प्रमुख की ताजपोशी पर बीजेपी नेता का तंज

Lalu Yadav: भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने लालू प्रसाद की 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि लालू को अपने होनहार बेटे तेजस्वी पर भरोसा नहीं है, इसलिए खुद को फिर अध्यक्ष बनवाया. पढे़ं पूरी खबर…

Lalu Yadav: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति शर्मनाक है कि एक पिता को अपने होनहार बेटे पर भी भरोसा नहीं है. तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नौंवी कक्षा तक भी पास नहीं कर पाया, उसके हाथों में बिहार जैसे राज्य की जिम्मेदारी कैसे सौंपी जा सकती है. मिश्र के अनुसार, लालू यादव का बार-बार खुद को अध्यक्ष बनवाना इस बात का प्रमाण है कि वे तेजस्वी को योग्य नहीं मानते.

राजद में पारिवारिक कलह का आरोप

प्रभाकर मिश्र ने यह भी दावा किया कि राजद में शीर्ष नेतृत्व को लेकर पारिवारिक घमासान तेज हो गया है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार में बगावती स्वर उभरने लगे हैं और पार्टी की कमान को लेकर अंदरूनी लड़ाई चल रही है. ऐसे माहौल में लालू प्रसाद की पुनः अध्यक्षता को मजबूरी का निर्णय बताया जा रहा है. भाजपा प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू न तो एक सफल मुख्यमंत्री बन पाए और न ही एक आदर्श पारिवारिक मुखिया. उनका दोबारा पार्टी प्रमुख बनना राजद में मचे बवाल को थामने में सक्षम नहीं होगा.

राजद के भविष्य पर उठे सवाल

प्रभाकर मिश्र ने कहा कि राजद आज अपने सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. जनता का भरोसा पार्टी से उठता जा रहा है और पार्टी में नेतृत्व को लेकर स्पष्टता नहीं है. विधानसभा चुनावों से पहले तेजस्वी द्वारा किए जा रहे वादों को भी उन्होंने झूठा करार दिया और कहा कि जिस व्यक्ति पर उसके अपने पिता को विश्वास नह��ं, उस पर जनता कैसे विश्वास करेगी.

ALSO READ: Prashant Kishor: “जिनका भी साथ दिया, वह राजा बना…”, PK ने अपनी जन्मभूमि से किए तीन वादे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >