‘लालू यादव ने विधायकों की जमीन हड़पकर बनाया नया आवास’, जेडीयू ने की जांच की मांग

Lalu Family Kautilya Nagar New House: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास छोड़ने के बाद परिवार कौटिल्य नगर स्थित निजी घर में शिफ्ट हो गया है. इसके बाद JDU ने जमीन अधिग्रहण और को-ऑपरेटिव से जुड़े सरकारी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

Lalu Family Kautilya Nagar New House: पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पता भले ही बदल गया हो, लेकिन उन्हें लेकर होने वाली राजनीति नहीं थमी है. लंबे समय तक 10 सर्कुलर रोड वाले सरकारी बंगले में रहने के बाद अब यह वीआईपी परिवार कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी घर में रहने चला गया है. मगर नए आशियाने में कदम रखते ही एक नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है. सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लालू परिवार के इस नए निजी मकान की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

जमीन अधिग्रहण और नियमों की अनदेखी का आरोप

जेडीयू का कहना है कि कौटिल्य नगर का यह निजी आवास जिस जमीन पर बना है, उसे हासिल करने में को-ऑपरेटिव से जुड़े सरकारी नियमों और कानूनों की खुलेआम अनदेखी की गई है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में इस मुद्दे पर लालू परिवार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन के मामले में को-ऑपरेटिव के बायलॉज की धज्जियां उड़ाई गई हैं और नियमों को ताक पर रखकर काम किया गया है.

जेडीयू ने की निष्पक्ष जांच की मांग

नीरज कुमार ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस पूरे जमीन सौदे की कागजात के आधार पर पूरी तरह से निष्पक्ष और गहराई से जांच कराई जाए. उन्होंने आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि लालू प्रसाद यादव ने कई विधायकों की जमीनें भी अपने नाम करवा लीं और उन्हें हड़प लिया.

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि इस पूरे मामले का सच सामने आना बहुत जरूरी है और अगर जांच में किसी भी तरह की धांधली या गड़बड़ी पकड़ी जाती है, तो दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जेडीयू ने संपत्ति पर उठाए सवाल

लालू यादव और राबड़ी देवी ने हाल ही में पटना के 10 सर्कुलर रोड वाले उस सरकारी आवास को खाली किया है, जो बरसों तक बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था. वहां से निकलकर जैसे ही परिवार कौटिल्य नगर के नए घर में शिफ्ट हुआ, जेडीयू ने सीधे उनकी संपत्ति पर ही सवाल दाग दिए.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >