लालू ने हरिनंदन यादव के निधन पर जताया शोक

हायाघाट के पूर्व विधायक हरिनंदन यादव के निधन की सूचना मिलने पर राजद का आधा झंडा झुका दिया गया.

संवाददाता, पटना हायाघाट के पूर्व विधायक हरिनंदन यादव के निधन की सूचना मिलने पर राजद का आधा झंडा झुका दिया गया. वहीं राज्य कार्यालय में इनके पार्थिव शरीर के पहुंचने पर सभी कार्यकर्ता और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व में नेताओं ने पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर ओढ़ाकर और माल्यार्पण किया. निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी ,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव ने शोक जताया. मौके पर पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल ,मदन शर्मा मुकुंद सिंह, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,निर्भय कुमार आंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, केडी यादव, कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप मेहता, विनोद यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके पैतृक गांव दरभंगा जिला के हनुमान नगर के जटमलपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >