Mirzapur The Movie Pankaj Tripathi : मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर फिल्म के स्टारकास्ट पटना पहुंचने वाले हैं. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार 22 अगस्त को पटना में फिल्म का प्रमोशन करेंगे. फिल्म के ट्रेलर में ‘मिर्जापुर’ की दुनिया, गद्दी की लड़ाई और दमदार किरदारों की झलक दिखायी गयी है. इससे पहले फिल्म की टीम ने लखनऊ में भी प्रमोशन किया था. गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की कहानी पर बनी यह फिल्म चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दुनियाभर में रिलीज की जायेगी.
22 को अपने शहर आ रहे कालीन भैया
22 अगस्त को पटना आ रहे कालीन भैया. साथ में उनकी पूरी टीम अपने फिल्म के प्रमोशन को लेकर पहुंच रही है. बिहार के गोपालगंज से आने वाले पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से बॉलीवुउ में एक खास पहचान बनायी. ‘मिर्जापुर’ में अखंडानंद त्रिपाठी यानी कालीन भैया का किरदार उनकी सबसे चर्चित भूमिकाओं में शामिल है. अब जब ‘मिर्जापुर’ की कहानी ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच रही है, तो कालीन भैया का पटना आना फिल्म के प्रमोशन को और खास बना रहा है.
फिल्म के ट्रेलर ने दिखाया मिर्जापुर का भौकाल
मिर्जापुर की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से खास लगाव रहा है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के स्टार्स पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार 22 अगस्त 2026 को पटना आ रहे है. बताया जा रहा है अब फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में खाफी उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म का ट्रेलर और पहले गोन दो नंबरी को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी. फिल्म मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.
