1 अप्रैल 2026 से बढ़ेगा जीविका कर्मियों का वेतन, बिहार सरकार का बड़ा फैसला, आदेश जारी

Bihar Government Announcement: बिहार सरकार ने जीविका परियोजना से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की है. अलग-अलग स्तरों पर 10 से 30 प्रतिशत तक वेतन बढ़ाया गया है. सभी कर्मियों को 5 लाख रुपये का मेडिक्लेम मिलेगा. नया वेतन 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.

Bihar Government Announcement: बिहार सरकार ने जीविका परियोजना से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. जीविका में काम कर रहे कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है. यह बढ़ा हुआ वेतन 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. अलग-अलग स्तर के कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है.

कितनी बढ़ोतरी की जाएगी

राज्य और जिला स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. ब्लॉक स्तर पर काम करने वाले कर्मियों को सबसे ज्यादा लाभ मिला है. इनके वेतन में 20 से 30 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है. सभी यंग प्रोफेशनल्स के वेतन में हर महीने 5000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की जाएगी.

काम में बदलाव

काम के बंटवारे में भी बदलाव किया गया है. अब एक सामुदायिक समन्वयक को एक ब्लॉक के अंदर तीन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी दी जाएगी. प्रत्येक ब्लॉक में दो क्षेत्र समन्वयक तैनात किए जाएंगे. अतिरिक्त उपलब्ध मानव संसाधन को आजीविका संवर्धन कार्यों और जीविका निधि के संचालन में लगाया जाएगा. शहरी क्षेत्रों में इन्हें संस्थान निर्माण, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन और रोजगार से जुड़े कार्य सौंपे जाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मेडिक्लेम बीमा का भी मिलेगा लाभ

सभी जीविका कर्मचारियों को 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम बीमा भी दिया जाएगा. यह सभी पर समान रूप से लागू होगा. इससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिलेगी. वेतन बढ़ोतरी की सूची के अनुसार निदेशक, उद्यम निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्रामर और तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 15 प्रतिशत बढ़ोतरी मिलेगी. ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और थीमैटिक प्रबंधकों को 20 प्रतिशत तथा क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य कर्मचारियों को 30 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि की गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 29 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिनों तक रहेगा घना से बहुत घना कोहरा, एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >