जीविका दीदियां सामाजिक-आर्थिक बदलाव की मिसाल : मंत्री

patna news: फुलवारीशरीफ. प्रखंड की ढिबरा पंचायत में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के साथ संवाद कर बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी और उनके कार्यों की सराहना की.

फुलवारीशरीफ. प्रखंड की ढिबरा पंचायत में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री ने जीविका दीदियों के साथ संवाद कर बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी और उनके कार्यों की सराहना की. मंत्री ने बताया कि सरकार ””जीविका निधि बैंक”” के माध्यम से 1000 करोड़ रुपये की राशि जीविका दीदियों को सस्ती ब्याज दर पर ऋण देने के लिए आवंटित करेगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को बढ़ा सकेंगी. मंत्री ने कहा कि दीदियों को सभी प्रखंड कार्यालयों की सफाई, दीदी अधिकार केंद्र की स्थापना और सिलाई केंद्र संचालन की जिम्मेदारी दी जायेगी. साथ ही प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति, स्थानीय निकाय चुनाव में 50% आरक्षण, छात्रवृत्ति, उद्यमी योजना, सबला कार्यक्रम और दीदी की रसोई जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रही हैं. आगे उन्होंने कहा कि राज्य में 1.4 करोड़ जीविका दीदियां सामाजिक-आर्थिक बदलाव की मिसाल बन चुकी हैं. सरकार प्रशिक्षण केंद्र, पुस्तकालय और सामुदायिक भवनों की स्थापना पर भी विचार कर रही है.

कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुरुचिकांत मनी, क्षेत्रीय समन्वयक श्रवण कुमार, अनुराग सिंह, सामुदायिक समन्वयक निधि कुमारी, अनुपम कुमारी, सुषमा कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश ससमल, प्रबंधक सामाजिक विकास मनोज रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार दिवाकर और स्थानीय थाना अध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >