नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, भाजपा CM के विरोध में जदयू का हंगामा, संजय-ललन के नाम की उठी मांग

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. उन्होंने बिहार में अगला मुख्यमंत्री जदयू से ही बनाने की मांग करते हुए भाजपा को सत्ता देने का विरोध जताया.

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर दिया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए साफ संदेश दिया कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी जदयू के पास ही रहनी चाहिए.

जानकारी के अनुसार, जैसे ही नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़े, वहां मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं का एक समूह अचानक नारेबाजी करने लगा. प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा करते हुए अपनी मांगें रखीं और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.

भाजपा को CM पद देने का विरोध

जदयू के एक धड़े में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की सत्ता भाजपा के हाथों में जा सकती है. कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो पार्टी के लिए भविष्य में राजनीतिक राह मुश्किल हो जाएगी. इसी कारण वे लगातार यह मांग कर रहे हैं कि अगला मुख्यमंत्री जदयू से ही होना चाहिए, न कि भाजपा से.

निशांत, संजय झा और ललन सिंह के नाम उछले

हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर कई नाम भी सुझाए. उन्होंने नारे लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत को सीएम बनाया जाए. इसके अलावा संजय झा और ललन सिंह के नाम भी सामने आए. हालांकि, सभी कार्यकर्ताओं की एक ही मांग थी कि किसी भी हाल में मुख्यमंत्री पद भाजपा को नहीं जाना चाहिए.

अगले हफ्ते हो सकता है सत्ता परिवर्तन

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है. अब माना जा रहा है कि वे 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. इससे पहले दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा.

बढ़ता दबाव, तेज होती सियासत

इस घटनाक्रम से साफ है कि जदयू के भीतर ही नेतृत्व को लेकर मतभेद उभरने लगे हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम हंगामा कर दबाव बनाने की कोशिश से यह नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और भी दिलचस्प मोड़ ले सकती है.

Also Read: पीएम मोदी ने की नीतीश कुमार की जमकर सराहना, हरिवंश को फिर मौका मिलने पर भी दी शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >