Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी राजनीतिक रूप से अयोग्य', नीरज कुमार ने कांग्रेस को अतीत की दिलाई याद

Rahul Gandhi: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर भी सवाल खड़े करता है.

Rahul Gandhi: नीरज कुमार ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी किसी राजनीतिक संघर्ष या योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि एक विशेष परिवार में जन्म लेने के कारण कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं. जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है, लेकिन इसके बावजूद वे संसद के शीतकालीन सत्र को छोड़कर बिना किसी ठोस वजह के विदेश चले गए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश के आंतरिक मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया.

वोट चोरी पर क्या बोले

वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन को मिली सीटें भी इसी कथित वोट चोरी का नतीजा थीं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद को जो सीटें मिलीं, क्या वह भी इसी प्रक्रिया से हासिल हुईं? नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने ही आरोपों के घेरे में फंसते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि गैर-कांग्रेस सरकारों को बर्खास्त करने, धारा 356 के दुरुपयोग और आपातकाल जैसे फैसलों ने लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. कांग्रेस शासनकाल में ही जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठे और सुप्रीम कोर्ट तक ने सीबीआई को पिंजरे का तोता कहा था. ऐसे में लोकतंत्र पर भाषण देने से पहले कांग्रेस को अपने अतीत की समीक्षा करनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शशि थरूर को बिहार का विकास दिखा लेकिन राहुल गांधी को नहीं

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि थरूर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेने के बाद बिहार आकर राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने सड़कों, बिजली व्यवस्था और नालंदा विश्वविद्यालय में हुए बदलावों का जिक्र किया, जहां आज 22 देशों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजगीर में भी विकास नजर नहीं आया, क्योंकि उनकी रुचि विकास देखने से ज्यादा राजनीतिक बयानबाजी में रही. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  पटना जू में 1 जनवरी को ये सुविधाएं रहेंगी बंद, 25 दिसंबर से बुकिंग शुरू, नया रेट जान लीजिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >