ईद की मुबारकबाद देने फुलवारी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया और बिहार-झारखंड बंगाल व ओडिशा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया पहुंचकर ईद की मुबारकबाद पेश की. ईद की नमाज के बाद 11 बजकर 6 मिनट पर सीएम का काफिला दल बल के साथ खानकाह ए मुजीबिया पहुंचा.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
इमारत शरिया व खानकाह मुजीबिया में हुआ इस्तकबाल
फुलवारीशरीफ. गु
रुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया और बिहार-झारखंड बंगाल व ओडिशा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया पहुंचकर ईद की मुबारकबाद पेश की. ईद की नमाज के बाद 11 बजकर 6 मिनट पर सीएम का काफिला दल बल के साथ खानकाह ए मुजीबिया पहुंचा. यहां खानकाह के प्रबंधक हजरत मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने सीएम का इस्तकबाल टोपी पहनाकर और गले लगाकर किया. इसके बाद सीएम खानकाह ए मुजीबिया के गद्दीनशीं पीर हजरत मौलाना सय्यद शाह आयतुल्लाह कादरी के हुजरे में गये और ईद की मुबारकबाद पेश की. पीर साहेब ने मुख्यमंत्री को ईद की मीठी सेवइयां भी खिलाई. करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री खानकाह मुजीबिया में रहे. इसके बाद खानकाह मुजीबिया से मुख्यमंत्री का काफिला 11 बजकर 26 मिनट पर इमारत शरिया पहुंचा. यहां इमारत शरिया के नायाब अमीर शरीयत मौलाना शमशाद रहमानी, कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी समेत बड़ी संख्या में मौजूद मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी. इसके बाद सीएम हारून नगर में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास के घर भी पहुंचे. यहां अफजल अब्बास से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने के बाद सीएम का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया.मुख्यमंत्री के साथ पटना के एसडीएम श्रीकांत कुंडली खांडेकर, पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान, एडिशनल एसपी फुलवारीशरीफ विक्रम सेहाग, थाना अध्यक्ष सफीर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य प्रशासनिक महकमे के लोग थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।