हुलास पांडेय के विरुद्ध इडी की जांच दूसरे दिन भी जारी रही

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय के विरुद्ध केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की जांच दूसरे दिन भी जारी रही.

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय के विरुद्ध केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की जांच दूसरे दिन भी जारी रही. हालांकि, जांच एजेंसी इस मामले पर अब तक कुछ भी बोलने से बच रही है. जांच टीम ने दूसरे दिन शनिवार को भी पूर्व विधान पार्षद के आवास से जब्त डिजिटल उपकरण, दस्तावेज सहित अन्य कागजातों की जांच की. मालूम हो कि इडी की टीम ने अवैध बालू कारोबार व मनी लांड्रिंग मामले में शुक्रवार को हुलास पांडेय के दानापुर स्थित गोला रोड स्थित आवास, श्रीकृष्णापुरी, बोरिंग रोड स्थित कार्यालय और बेंगलुरु में एक साथ दबिश दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >