Gaya में बनेगी 1350 करोड़ की इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक एरिया

Gaya: गया की टाउनशिप बिहार की पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी. इसे बिहार का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक एरिया भी माना जा रहा है.

Gaya: अमृतसर -कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरीडोर पर विकसित की जा रही इंडस्ट्रियल टाउनशिप /इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR)कर ली गयी है. इस तरह इस क्लस्टर विकास पर करीब 1350 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. बनायी गयी डीपीआर में चिन्हित जमीन को सुरक्षित और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए विशेष मार्किंग कराने के आदेश दिये गये हैं.

जरूरी जिम्मेदारियां दी गयीं

बियाडा के निवेश आयुक्त और मैनेजिंग डाइरेक्टर कुंदन कुमार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरीडोर डेवलमेंट कॉरपोरेशन (NICDC) के सीइओ/एमडी रजत कुमार सैनी ने मंगलवार को प्रोजेक्ट का मुआयना किया. इस दौरान विभिन्न विभागों को जरूरी जवाबदेहियां दी हैं. दोनों अधिकारियों ने परियोजना क्षेत्र का भ्रमण किया.

भ्रमण के दौरान विभागों के जवाबदेह अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी जिम्मेदारियां भी दी गयीं. उदाहरण के लिए क्लस्टर के लिए पानी, बिजली और संपर्क मार्ग विकसित करन के के लिए कहा गया है. परियोजना के लिए पानी प्रबंध कैसे किया जाये, संबंधित एजेंसियां सर्वे करके निर्णय लेंगी. इस दौरान अफसरों के साथ मिल कर प्रोजेक्ट के सभी हित धारकों से बातचीत भी की गयी. इस दौरान गया के डीएम और एसपी भी मौजूद रहे.

सबसे बड़ा औद्योगिक एरिया

बिहार के निवेश आयुक्त और बियाडा के एमडी कुंदन कुमार ने इस दौरान गया में उद्यमियों के साथ जुड़ने के लिए आयोजित उद्यम संवाद बैठक की अध्यक्षता की. कुंदन कुमार ने उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने के लिए गया के औद्योगिक क्षेत्र मानपुर का भी दौरा किया. यह कॉरीडोर 1670 एकड़ में स्वीकृत किया गया है. उल्लेखनीय है कि अभी कुछ माह पहले ही केंद्र सरकार ने गया की इंडस्ट्रियल टाउन शिप सहित 12 शहरों में प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. गया की टाउनशिप बिहार की पहली इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी. इसे बिहार का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक एरिया भी माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: अचानक बढ़ाई गई पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा, अलर्ट मोड में CISF, जानें क्यों हुआ ऐसा

Bihar उपचुनाव में दो सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, जदयू-हम के एक-एक उम्मीदवार इन सीटों से दिखायेंगे दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >