एनएमसीएच में एक सौ बेड के प्री फैब्रिकेटेड मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन

patna news: पटना सिटी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्ग दर्शन से स्वास्थ्य सेवा में विस्तार हो रहा है.

पटना सिटी. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्ग दर्शन से स्वास्थ्य सेवा में विस्तार हो रहा है. मेडिकल कॉलेज से लेकर अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं दी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन परिसर में क्विक क्लिन के ऊपर बने मेडिसिन विभाग में 750 करोड़ की लागत से बने एक सौ बेड के प्री फैब्रिकेटेड मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही. मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में विस्तार हो रहा है. जीवन रक्षक उपकरण, मानव बल की नियुक्ति समेत अन्य कार्य कराया जा रहा है. सरकार ने 11 हजार 300 जीएनम की बहाली की है. इसके अलावा लगभग 43 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. मेडिसिन विभाग में एक सौ अतिरिक्त बेड के बाद अस्पताल में एक हजार 179 बेड हो गये हैं. पहले अस्पताल में 600 बेड था. मेडिसिन विभाग में अब बेडो की संख्या 200 हो गयी. मंत्री ने कहा कि 28 करोड़ 34 लाख की लागत से एनएमसीएच में टीबीडीसी अस्पताल का निर्माण हो रहा है. 15 अगस्त तक तैयार हो जायेगा. इसी प्रकार से 204 करोड़ 44 लाख की लागत से तिब्बी काॅलेज का निर्माण कार्य चल रहा है. बीते आठ माह से बिहार सरकारी अस्पतालों में दवा की आपूर्ति मामले में देश में नंबर वन पर है. समारोह में शामिल विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब की विकास उनकी प्राथमिकता है. अतिथियों का स्वागत करते प्राचार्या प्रो डॉ उषा कुमारी ने अस्पताल में हो रहे कार्य को रेखांकित किया. समारोह को महापौर सीता साहू, अधीक्षक डॉ प्रो रश्मि प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया. संचालन डॉ मुकूल कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतोष कुमार ने किया. आयोजन में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा, मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह, विभाग के चिकित्सक, डॉ सतीश कुमार, डॉ एके आस्तिक, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ संजय कुमार, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रो बीपी जायसवाल, निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार, डॉ मोती लाल दास, डॉ गुरुमुख प्रसाद, हड्डी रोग के विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, गोविंद कानोडिया, पूर्व पार्षद लल्लू शर्मा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन सिन्हा, सुरेश सिंह पटेल, विनय केसरी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >