Patna News : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बच्ची को किया बैड टच, जांच में बोगी का सीसीटीवी निकला खराब

तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही 10 वर्षीया बच्ची के साथ सोने के दौरान किसी ने बैड टच किया़ शिकायत के बाद जांच करायी गयी, तो संबंधित कोच का सीसीटीवी कैमरा खराब निकला.

संवाददाता, पटना: तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) से दिल्ली से पटना सफर कर रहे एक परिवार में शामिल 10 वर्षीय बच्ची के साथ सोने के दौरान बैड टच करने का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची अपने माता-पिता के साथ ट्रेन के कोच संख्या ए/4 में अपने बर्थ पर थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पिता ने 139 पर कॉल करके घटना की शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पटना जंक्शन जीआरपी व आरपीएफ एक्शन में आयी. तुरंत सनहा दर्ज कर रेल प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मांग की गयी. लेकिन संबंधित कोच का सीसीटीवी कैमरा खराब पाया गया. दानापुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पीके पांडा ने बताया कि बच्ची के पिता ने शिकायत की थी. हालांकि लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच करायी गयी, तो संबंधित कोच का सीसीटीवी कैमरा खराब निकला.

घटना के बाद टूट गयी बच्ची की नींद

21 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे तेजस राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से खुली. इसके बाद प्रयागराज पहुंची. रात में बच्ची के साथ ही उनके माता-पिता भी अपने-अपने बर्थ पर गहरी नींद में थे. प्रयागराज व दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच किसी ने बच्ची के साथ 21-22 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे घिनौनी हरकत की. घटना से बच्ची की नींद टूट गयी और सीट पर बैठ गयी तो वह व्यक्ति वहां से निकल गया. कुछ देर बाद बच्ची के पिता वॉशरूम जाने के लिए उठे. उन्होंने पाया कि बच्ची अपनी सीट पर बैठी हुई है और काफी उदास है. इसके बाद काफी पूछने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी रेलवे के शिकायत नंबर 139 पर दी. अगला स्टेशन पटना जंक्शन था और वहां की जीआरपी को घटना के संबंध में जानकारी चली गयी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही सनहा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.

रेलवे प्रशासन ने क्या दी जानकारी

रेल प्रशासन से जब जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरा का फुटेज मांगा, तो यह जबाव मिला कि संबंधित बोगी का सीसीटीवी सिस्टम घटना के समय काम नहीं कर रहा है. साथ ही यह बताया गया कि हरनौत वर्कशॉप को ट्रेन संख्या 12310 के तमाम कोच के सीसीटीवी कैमरा सिस्टम को रिपेयर करने को कहा गया है. फिलहाल रिपेयर की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >