Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि 5 जनवरी तक बिहार के 24 जिलों में भयंकर कोहरा छाया रहेगा. आइये जानते हैं आइएमडी ने बिहार के किन जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather: समूचा बिहार शीतलहर और कोहरा से कराह रहा है. तेज हवाओं ने आम लोगों की हालत खराब कर रखी है. पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर बिहार में देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में कनकनी और भीषण कोहरे का असर देखा जा रहा है. पटना, दरभंगा, भागलपुर, सुपौल, नालंदा, मधुबनी, सहरसा, वैशाली, पूर्णिया, सीतामढ़ी और छपरा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ और शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अपने अपडेट में बताया है कि 5 जनवरी तक बिहार के 24 जिलों में भयंकर कुहासा छाया रहेगा.

Imd alert

इन 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगरिया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, बांका और जमुई में 5 जनवरी तक घना से अत्यंत घना कुहासा छाये रहने को लेकर चेतावनी दी है. लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

इसके अलावा बक्सर, भभुआ, रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय जिले में 5 जनवरी तक घना कुहासा देखने को मिल सकता है.

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक पिछले 24 घंटे मेंबिहार में छपरा में सबसे अधिक ठंडी पड़ी. यहां का न्यूनतम तपमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बांका में 7.4 डिग्री, दरभंगा में 8.6 डिग्री, गया में 8.7 डिग्री, जमुई में समस्तीपुर में 9.4 डिग्री, बक्सर में 9.5 डिग्री, भागलपुर में 9.7 डिग्री, पटना में 10.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी दिखेगा प्रभाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बिहार में पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत स्थिति में है. इसी वजह से सभी जिलों में कनकनी वाली ठंड महसूस की जा रही है और आने वाले दिनों में भी इसका प्रभाव दिखेगा. वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जब पछुआ हवा चलती है, तब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी होते हुए बिहार-बंगाल में भी बारिश होती है. इस साल बिहार में शीतकालीन बारिश बहुत कम हुई है जिसका प्रतिकूल असर कई फसलों पर पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार अगले 48 घंटे तक छाया रहेगा घना कुहासा, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >