पटना के लोगों को जोरदार झटका, होल्डिंग टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितने रुपये अधिक देने पड़ेंगे

Holding Tax Patna: पटना के मकान मालिकों को जोरदार झटका मिल गया है. होल्डिंग टैक्स में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें बुधवार से ही लागू कर दी गईं हैं. इससे पटना नगर निगम को अधिक राजस्व मिल सकेगा.

Holding Tax Patna: पटना नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 22 जून को स्वीकृत करने के बाद नई दरें बुधवार से लागू हो गयीं. इसके बाद निगम प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है.

इस तरह सभी कैटेगरी-प्रधान मुख्य सड़क, मुख्य सड़क और अन्य सड़क किनारे के आवासीय, व्यावसायिक और अन्य संपत्तियों के होल्डिंग टैक्स में प्रति वर्गफुट 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई. उदाहरण के लिए अगर कोई अपने मकान का सालाना होल्डिंग टैक्स 1000 रुपये देता था, उसे अब 1150 रुपये देने होंगे.

2021 में ही 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की दी गई थी सहमति

पटना नगर निगम में साल 1995 के बाद वार्षिक किराया मूल्य (एआरवी) में यह बढ़ोतरी की गई है. पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड ने साल 2021 में ही 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की सहमति दी थी. बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 127 के अनुसार विभिन्न कैटेगरी की होल्डिंग के लिए प्रति वर्गफुट निर्मित क्षेत्र (बिल्डअप एरिया) का किराया मूल्य हर पांच साल में न्यूनतम 15 प्रतिशत बढ़ाया जाना अनिवार्य है. साथ ही राज्य सरकार पहले से स्वीकृति प्राप्त कर नगर निकाय पांच साल की अवधि के दौरान किसी भी समय किराया मूल्य और दरों में संशोधन कर सकता है. होल्डिंग टैक्स की दरें बढ़ने से निगम को अधिक राजस्व मिलेगा.

नगर निगम के राजस्व में हो सकेगी बढ़ोतरी

निगम प्रशासन ने बताया कि होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी से पटना नगर निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ोतरी बिहार नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप की गई है. होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी से प्राप्त संसाधनों का उपयोग शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा. निगम ने कहा कि साल 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स 30 जून तक एकमुश्त जमा करने पर पांच प्रतिशत छूट मिलेगी.

Also Read: फूट-फूटकर प्रिंस के अंतिम संस्कार में रोए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले कान खोलकर सुन लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >