Hockey Asia Cup 2025 Bihar: मलेशिया के बाद जापान की टीम पहुंची राजगीर, भारत पर क्या बोले कप्तान?

Hockey Asia Cup 2025 Bihar: बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 को लेकर जापान की टीम शनिवार की रात पहुंची. टीम के कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा, हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप 2025 जीतकर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है.

Hockey Asia Cup 2025 Bihar: बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे एशिया कप 2025 को लेकर शनिवार की रात जापान की टीम राजगीर पहुंची. टूर्नामेंट के इतिहास में जापान अब तक पांच बार चौथे स्थान पर रहा है, लेकिन पदक जीतने में सफल नहीं हुआ. इस बार टीम का लक्ष्य इस ‘जिंक्‍स’ को तोड़कर पहली बार पदक हासिल करना है.

29 अगस्त को होगा पहला मैच

वर्तमान में एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज जापान को पूल-ए में रखा गया है, जिसमें मेजबान भारत, चीन और कजाखस्तान शामिल है. जापान अपना अभियान 29 अगस्त को कजाखस्तान के खिलाफ शुरू करेगा. इसके बाद 31 अगस्त को भारत के साथ रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम पूल मैच 1 सितंबर को चीन के खिलाफ होगा.

भारत के बारे में कप्तान ने क्या कहा?

टीम के कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा, राजगीर में हमारे पहले टूर्नामेंट को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं. हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप 2025 जीतकर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है. पूरी टीम जोश और जज्बे के साथ खेलने के लिए तैयार है. बिना शक, भारत के खिलाफ मैच सबसे कठिन होगा. वे इस प्रतियोगिता की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम हैं और घरेलू समर्थन भी उन्हें मिलेगा, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है. इस बार हम podium finish हासिल करेंगे.

मलेशिया की टीम भी राजगीर में

जापान से पहले शनिवार की सुबह मलेशिया की टीम भी राजगीर पहुंची थी. इस दौरान सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया था. टीम के कप्तान मरहान जलील ने कहा था, राजगीर आकर बेहद उत्साहित हूं. हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं और हम एक शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं. मेजबान भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ खेला है और उनके पास बेहतरीन अनुभव और इंटरनेशनल हॉकी का एक्सपोजर है.

Also Read: Bihar Flood: बिहार के इन तीन जिलों में फल्गु नदी मचा रही तबाही! कई तटबंध टूटे, गांवों का कटा संपर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >